Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, अग्रवाल वैश्य समाज सफीदों महिला ईकाई द्वारा पुरानी अनाज मंडी में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने की। इस मौके पर महिलाओं ने रंग, गुलाल व फूलों की होली खेली।
कार्यक्रम में महिलाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सरोज गोयल ने कहा कि होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ भेदभाव को भुलाकर भाईचारे को मजबूत करते हैं। होली का पर्व भाईचारे, आपसी प्रेमभाव व अमन शांति का प्रतीक है। इस पर्व पर हम सबको पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूजे को गले लगाना चाहिए और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
Follow us on Google News:-
Advertisement