ब्रह्माकुमारीज ने निकाली भारत माता की झांकी

232
Advertisement
एस• के • मित्तल   
सफीदों,        प्रजापित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर के तत्वावधान में नगर में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सैंटर इंचार्ज बहन स्नेहलता ने की। यात्रा को बहन स्नेहलता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विशेष रूप से भारत माता की दर्शनीय झांकी निकाली गई। यात्रा में शामिल असंख्य महिलाएं अपने हाथों में तिंरगा उठाए भारत माता की जय के नारे लगा रही थीं।
यह यात्रा प्रजापित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सफीदों सैंटर से प्रारंभ होकर नगर के भिन्न-भिन्न स्थानों से होकर गुजरी। रास्ते भर में यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में बहन स्नेहलता ने कहा कि हमारे लिए यह गौरवशाली पल है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस महोत्सव में आजाद मुल्क की स्वर्णिम गाथा गाई जा रही है। आज देश सशक्त हो रहा है। न केवल भीतरी परिवेश में बल्कि दुनिया की नजरों में भारत अपनी एक स्वतंत्र पहचान लेकर उपस्थित है। अगर देश इसी प्रकार अपनी सांस्कृतिक पहचान को साथ लिए आगे बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्वगुरु बनकर महाशक्ति के रूप में खड़ा होगा।
Advertisement