बहादुरगढ़ में 3 युवकों ने ऑटो रिक्शा छीना: आसौदा चौकी तक किया था बुक; बाद में ड्राइवर को उतार कर ले भागे

55
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो छीनने की वारदात हुई। सवारी बनकर 3 शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर सेक्टर 6 थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात बृजलाल के साथ हुई है। बृजलाल मूल रूप से मध्यप्रदेश का निवासी है। कुछ समय से बहादुरगढ़ के पटेल नगर में रह रहा है। ऑटो चलाता है। बीती देर रात साढ़े 11 बजे अपने घर जा रहा था। जब रोहतक दिल्ली रोड पर सरकारी अस्पताल के समीप पहुंचा तो 3 युवक उसकी ऑटो के आगे आकर अड़ गए। मजबूरन बृजलाल को ऑटो रोकना पड़ा।

फिन एलेन प्रयोग विफल हो रहा है; रोहित शर्मा के खेलने का तरीका देखें: पूर्व कीवी ओपनर कमिंग

युवक ऑटो में बैठने लगे तो ज्यादा समय होने के कारण उसने कहीं भी जाने से इनकार कर दिया। मगर युवक जबरन ऑटो में घुस गए और बृजलाल को आसौदा चौकी तक चलने को कहा। बृजलाल उन्हें लेकर चल दिया। जब ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो युवकों ने धक्का देकर उसे ऑटो से बाहर निकाल दिया।

बृजलाल ने पीछा किया लेकिन शातिर ऑटो लेकर भाग गए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर छह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। सेक्टर छह पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.
चंडीगढ़ में आज गणतंत्र पर सम्मान: सिद्धू के खिलाफ कोर्ट जाने वाले DSP को भी मिलेगा अवार्ड

.

Advertisement