हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव डिडवाड़ी नहर में करनाल जिले के बीजेपी नेता और प्रसिद्ध व्यापारी संजय गांधी का शव मिला। 23 अगस्त को करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के पास संजय गांधी की स्कूटी लावारिस हालत में मिलने के बाद गांधी के नहर में डूबने की संभावनाएं जताई थी।
MediaTek Helio G99 पावर्ड, गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च करने के लिए: सभी विवरण
जिसके बाद से प्रगट सिंह गोताखोर की टीम उन्हें नहर में तलाश रही थी। गुरुवार दोपहर को पानीपत जन सेवा दलकर्मी कपिल मल्होत्रा ने गोताखोर को सूचना दी। जिसके बाद वे पानीपत पहुंचे। परिजनों को उनकी फोटो दिखाई गई। जिसके बाद उन्हीं के होने की पुष्टि हुई। शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर समालखा व करनाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पानीपत में सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े परिजन एवं खोताखोर।
फूल प्रवाहित के वक्त हुआ था लापता
23 अगस्त को करनाल के नरसी विलेज निवासी भाजपा नेता एवं जूता व्यापारी संजय गांधी 23 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से निकले थे। वे अपने स्वीपर की स्कूटी लेकर गए थे। परिजनों ने संजय गांधी के घर न आने के बारे में उसके साथियों को अवगत कराया था।
Apple iPhone 14 लॉन्च की तारीख की घोषणा: यहां सभी विवरण हैं
सभी साथी व परिजन व्यापारी को खोजने के लिए निकल पड़े थे। शाम के समय परिजनों को पश्चिमी यमुना नहर किनारे स्कूटी मिली, जो संजय गांधी लेकर गए थे। वहीं व्यापारी संजय गांधी के परिजनों ने बताया था कि वे नहर पर फूल प्रवाहित करने आए थे।