नारनौल में स्कूल बस ने महिला को मारी टक्कर: गंभीर घायल; आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, बच्चे को छोड़ने गई थी

35
App Install Banner
Advertisement

घायल महिला रामादेवी।

हरियाणा के नारनौल में एक निजी स्कूल की बस ने महिला को टक्कर मार दी। महिला उसी बस में बच्चे को बैठाने के लिए जा रही थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस बारे में महिला के पुत्र ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उदयनिधि स्टालिन ने अब BJP को जहरीला सांप बताया: बोले- बाहर फेंकने की जरूरत, सहयोगी दल AIADMK को कूड़े का ढेर कहा

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव कुलताजपुर निवासी पंकज ने बताया कि वह धारूहेड़ा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके एक लड़का व एक लड़की है, जो कुलताजपुर रोड स्थित एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। उसकी माता रामादेवी उसके बच्चों को छोड़ने के लिए नारनौल रोड पर गई थी। इस दौरान स्कूल के बस चालक ने बस को बड़ी तेजी से चलाते हुए उसकी मां को टक्कर मार दी।

निजी अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर
जिससे उसकी माता बेहोश होकर गिर गई। वहां पर खड़े अन्य लोगों ने उसकी मां को उठाया और इलाज के लिए नारनौल के एक निजी साल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी मां को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसके परिजन उसको रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement