गुरुग्राम में ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार: 2 लोगों के आरपार हुए लोहे के सरिये; घायलों में एक महिला भी; आरोपी चालक फरार

 

हरियाणा में गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह लोहे के सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों के शरीर में सरिये आरपार हो गए। घायलों में एक महिला भी है। हादसे में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहाबाद में रोडवेज बस सवारों पर हमला: 30-35 युवकों ने कॉलेज जा रहे 6 छात्रों को पीटा; बस के शीशे तोड़े

शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे दिल्ली से गुरुग्राम लोहे के सरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-31 फ्लाई ओवर के पास MG हैक्टर गाड़ी गुजर रही थी, जो पीछे से आ रही ट्रॉली के अंदर जा घुसी। ट्रॉली पर लदे सरिये बाहर तक निकले थे।

मौके पर खड़ी सरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

मौके पर खड़ी सरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

जैसे ही कार सीधे ट्रॉली में घुसी, कार चला रहे व्यक्ति के कंधे और साथ बैठी महिला के शरीर से सरिया आरपार हो गया। कार में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें 2 युवतियां थीं। एक आगे बैठी थी और एक पीछे। आगे बैठी महिल के शरीर से ही सरिया आरपार हुआ है और उसकी हालत नाजुक है।

अंबाला में पंजाब के युवकों की बदमाशी: डंडे-बिंडो से तोड़ी ई-रिक्शा; चालक को भी बेरहमी से पीटा

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को जब्त किया। अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हांसी में व्यापारी नेता पर जानलेवा हमला: घर लौटते वक्त 5 से 6 नकाबपोशों ने लाठी-रॉड से किए वार, टांग और बाजू पर चोटें आईं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *