गीता श्लोक उच्चारण में साक्षी रही प्रथम जीवन में गीता के उपदेशों का बहुत महत्व: रूचि कंसल

228
Advertisement

गीता श्लोक उच्चारण में साक्षी रही प्रथम
जीवन में गीता के उपदेशों का बहुत महत्व: रूचि कंसल

एस• के• मित्तल   
सफीदों,   नगर के स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर में गीता जयंती के उपलक्ष में एक बने नेक बने मुहिम के तहत गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या रूचि कंसल ने की। इस कार्यक्रम में बच्चों व स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर गीता पाठ किया। वहीं बच्चों की गीता श्लोक प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण व गीता जी से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपने संबोधन में प्राचार्या रुचि कंसल ने कहा कि जीवन में गीता के उपदेशों का बहुत महत्व है। महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था जिसका महत्व आज भी बना हुआ है। भगवत गीता में निहित श्लोक आपको जीवन की कठिन-से-कठिन परिस्थिति से निकलने का रास्ता दिखाते हैं। यदि गीता में निहित शिक्षाओं को ग्रहण किया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन को सुधार सकता है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय में मनाई गई प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती
Advertisement