गांव हाट में गाय ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म

214
Advertisement

 

एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव हाट में पशुपालक एवं गौभक्त तकदीर के यहां एक गाय ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में दो बच्छियां व एक बछड़ा शामिल है। गाय के साथ तीन बच्चों के जन्म देने पर पशुपालक के परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों का इनको देखने के लिए तकदीर के घर पर तांता लगा हुआ है।

श्री माता वैष्णों देवी-दिल्ली के बीच चलेगी 4 स्पेशन ट्रेन: पंजाब, हरियाणा, जम्मू और दिल्ली के यात्रियों को मिलेगा लाभ

पशुपालक तकदीर ने बताया कि उसके यहां सुबह 6 बजे गाय ने एक साथ दो बच्छियों व एक बछड़े को जन्म दिया है। गाय ने पूरे आराम से बिना किसी ज्यादा तकलीफ के इन तीनों बच्चों को जन्म दिया है। उसकी यह गाय तीसरी बार ब्याही है। इससे पहले वह दो बार एक-एक बच्छियों को जन्म दे ख्चुकी है। भगवान व गौमाता के आशीर्वाद से उनके भाग्य खुल गए है।

करनाल में CM का कार फ्री डे,VIDEO: DC-SP 3 किमी पैदल चलकर पहुंचे ऑफिस; निगम कमिश्नर समेत दूसरे अधिकारी साइकिल पर आए

किसान तकदीर ने बताया कि उसने वैज्ञानिक तरीके से नहीं बल्कि देसी तरीके से गांव में बाबा गिरड़ी दास के यहां मौजूद बैल से गाय का गर्भाधान करवाया था। उसके फलस्वरूप इस गाय ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। उसने अपने जीवन में ऐसा मामला पहली ही बार देखा है। अक्सर इंसान द्वारा दो जुडवां बच्चों को जन्म दिए जाने की बातें तो सुनी थी लेकिन गाय द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देना पहली बार अपनी आंखों से देखा है। तकदीर ने बताया कि यह गाय इस वक्त करीब 12 किलोग्राम दूध दे रही है। पहले वह इस गाय को दूध बेच देता था लेकिन अब उसने अपना फैसला बदल दिया है। वह इस गाय के द्वारा दिए जाने वाले सारे दूध को इसके तीनों बच्चों को ही पिलाकर बड़ा करेगा। इसके अलावा वह इस गाय को कभी भी नहीं बेचगा।

सरकारी नौकरियां दिलाने के नाम पर रूपए ऐंठने का मामला पीड़ित लोगों ने सरकार व प्रशासन से की पैसे रिकवरी करवाने की मांग

गांव ने लोगों ने भी बताया कि वे पहली बार ऐसा दृश्य देख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किसान तकदीर गौभक्त है और गौसेवा में उनकी विशेष आस्था रहती है। उन्होंने अपने यहां पर करीब 50 से 60 गायें पाल रखी है। वे बेसहारा गऊओं को भी अपने यहां पर संरक्षण प्रदान करके उनकी सेवा व संभाल करते हैं। इसके अलावा तकदीर बहुत अधिक उचित मूल्य पर गायों के दूध को बेचते हैं।

Advertisement