आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है: नरेश बराड़ महिलाओं के लिए मोटीवेशनल शिविर आयोजित

137
Advertisement
एस• के• मित्तल 

सफीदों,    गुरू नानक संघ सेवा समिति के तत्वावधान में उपमंडल के गांव सिंघपुरा में चलाए जा रहे महिला सिलाई सैंटर में मोटिवेशनल शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी नरेश सिंह बराड़ ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में समाजसेविका ऊषा बराड़ व शिक्षाविद् प्राचार्या सुनीता वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्याम स्वामी ने की।

श्याम स्वामी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। आज के दौर में महिलाओं को स्वावलंबी बनने की जरूरत है ताकि उसे किसी की ओर उम्मीद भरी नजरों से ना देखना पड़े। अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है और नारी सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रही है तथा जीवन में कई क्षेत्रों में तो वह पुरुषों से भी आगे निकल रही है।
देश के अहम पदों पर महिलाएं सफलता से कार्य कर रही हैं। हाल ही में भारत सरकार ने महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे घर की चौखट से बाहर निकलकर जीवन में निरंतर आगे बढ़े।
Advertisement