म्यांमार का मिलिट्री एयरक्राफ्ट मिजोरम में रनवे पर फिसला: 8 सैनिक घायल; भारत भागकर आए सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आया था
इस एयरक्राफ्ट पर क्रू मेंबर्स सहित कुल 14 लोग सवार थे।
म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मंगलवार को मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं।
मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि छोटे साइज का ये एयरक्राफ्ट म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था। लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया है।
असम राइफल्स के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए 17 जनवरी को म्यांमार के 276 सैनिक मिजोरम के लॉन्ग्टलाई जिले में घुसे थे। उन्होंने असम राइफल्स से शरण मांगी थी। सोमवार को इनमें से 184 को वापस म्यांमार भेजा गया था।

म्यांमार सैनिकों की ये तस्वीर लांग्टलाई जिले के बॉन्डुकबंगसोरा गांव में कुछ दिनों पहले ली गई थी।नोरा फतेही का डीपफेक Video वायरल: फैशन ब्रांड के एडवरटाइजिंग में चेहरा और आवाज, नोरा बोलीं- ‘FAKE, This is not me’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 जनवरी को असम में ऐलान किया था कि भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खुली सीमा की फेंसिंग की जाएगी। म्यांमार से भागकर आ रहे आतंकियों और घुसपैठ को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट को भी सरकार बंद करने जा रही है।
शाह ने गुवाहाटी में हुई असम पुलिस की पासिंग आउट परेड में कहा- म्यांमार के साथ हमारी खुली सीमा है। इसे हम बांग्लादेश की तर्ज पर बाड़ (फेंसिंग) लगाकर सुरक्षित करेंगे। शाह ने यह ऐलान भी किया कि सरकार दोनों के बीच फ्री मूवमेंट एग्रीमेंट पर भी पुनर्विचार कर रही है। आने-जाने की इस सहूलियत को ही सरकार बंद करने जा रही है।
म्यांमार की सीमा भारत के 4 राज्यों से लगती है। दोनों देशों के बीच 1600 किलोमीटर का बॉर्डर है। भारत-म्यांमार के बीच फ्री मूवमेंट का एग्रीमेंट 1970 में हुआ था। तब से सरकार इसे लगातार रिन्यू करती रही है। आखिरी बार इसे 2016 में रिन्यू किया गया था।
म्यांमार के 600 सैनिकों ने मिजोरम में पनाह ली
शाह ने यह घोषणा उस वक्त की जब म्यांमार में विद्रोही गुटों और सेना के बीच लड़ाई तेज हो रही है। अब तक म्यांमार के 600 सैनिकों ने वहां से भागकर भारत के मिजोरम में पनाह ली है। मिजोरम सरकार ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र से मदद मांगी थी। सैनिकों को वापस म्यांमार भेजने की अपील की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यांमार से भागे सैनिकों ने मिजोरम के लांग्टलाई जिले के तुईसेंटलांग में असम राइफल्स के पास शरण ले रखी है।
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूल में हुआ सुंदरकाण्ड का पाठ
.