भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए हरदम तैयार: विप्लब देब गठबंधन के सवाल से भागे भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं पूर्व सीएम विप्लब देब

170
Advertisement
एस• के• मित्तल 
सफीदों,     त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लेव देब ने हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उसके कार्यकर्त्ता चुनावों के लिए हरदम तैयार है। चुनाव किसी भी वक्त हो जाए इसकी कतई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
पार्टी के मंडल, बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक का संगठनात्मक ढांचा मजबूती से खड़ा है। पार्टी के नेता हरदम कार्यकर्त्ताओं के बीच रहते हैं और उन्हे भी कार्यकर्त्ताओं के बीच रहना अच्छा लगता है। हरियाणा के लोग बड़े ही मिलनसार व संपन्न हैं। कार्यकर्त्ता ही भाजपा संगठन की मूल शक्ति है। संगठन से पूरे देश में लाखों कार्यकर्त्ता जुड़े हुए है। भाजपा जनता पार्टी संगठन के बल पर व जनता के आशीर्वाद से हर चुनाव लड़ती है।
हरियाणा प्रभारी विप्लव देब से बीजेपी-जेजेपी गठबंधन के बारे पत्रकारों ने सवाल किया तो वे इस सवाल को बीच में ही छोड़कर भागते नजर आए।
Advertisement