पार्षद नवीन भाटिया बने पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य

118
Advertisement
एस• के• मित्तल 
सफीदों,     पार्षद नवीन भाटिया को पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति नगरपालिका में आयोजित पार्षदों की बैठक में की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने की। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता, पालिका सचिव विक्रमजीत सिंह व लेखाकार मुकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।
इस बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड 10 के पार्षद नवीन भाटिया को पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य चुना गया। सभी पार्षदों ने उनकी नियुक्ति का तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत किया। चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार पीएसी कमेटी का होना जरुरी है। इस कमेटी नप चेयरमैन, उपप्रधान, सचिव, संबंधित वार्ड का पार्षद तथा चुने गए सदस्यों को शामिल किया गया है। पचास लाख रुपये तक का विकास कार्यों की पेमेंट का अधिकार गठित पीएसी को है।
Advertisement