तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने जताई खुशी आर्य सदन में बांटे गए लड्डू

एस• के• मित्तल   
सफीदों,    राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की एकतरफा जीत पर नगर के आर्य सदन में लड्डू बांटकर व पटाखे छुडाकर खुशी प्रकट की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शिरकत करके कार्यकर्त्ताओं को लड्डू खिलाए व उन्हे जीत की बधाई दी। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज भी देश का भरोसा कायम है। देश का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है और देश में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की हिम्मत भी सिर्फ भाजपा ही रखती है।
 राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथ्य मध्य प्रदेश में जनता ने खुलकर भाजपा का साथ दिया और तेलंगाना में भी भाजपा की पहले की अपेक्षा काफी सीटें बढ़ी हैं। तीनों राज्यों में यह बड़ी जीत आम जनता की जीत है। इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग अब डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। ताकि प्रदेश और देश का सही मायने में विकास हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है।
भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का डंका बज रहा है। पीएम मोदी का नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा को विधानसभा चुनावों में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी की यह डबल इंजन सरकार एक बार फिर नए आयाम के साथ देश में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *