कुरुक्षेत्र में नशा तस्कर गिरफ्तार: 2 किलो अफीम बरामद; पिट्‌ठू बैग में छिपाकर लाया, झारखंड से आया, पिपली बस स्टैंड पर उतरा

102
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिपली बस अड्डे के पास से CIA-1 ने एक युवक को 5 लाख रुपए के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रणजीत कुमार निवासी चतरा झारखंड के कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी झारखंड से कुरुक्षेत्र अफीम सप्लाई करने आया था।

जींद में सरपंचों की रैली में कटी व्यक्ति की जेब: कैश के साथ आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स चोरी, केस दर्ज

पिट्‌ठू बैग में छिपा कर लाया था अफीम
CIA-1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पिपली सर्विस रोड पर टीम को गश्त करते हुए सूचना मिली थी कि रणजीत अफीम बेचने का धंधा करता है। वह पहले भी अफीम बेचने के लिए कुरुक्षेत्र आता जाता रहा है। आज भी वह अफीम लेकर बस से कुरुक्षेत्र आएगा।

सूचना पर टीम ने पिपली पैराकीट के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने पिट्‌ठू बैग के साथ पैदल आ रहे व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर बैग से अफीम बरामद हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 लाख आंकी जा रही है।

आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा
CIA-1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि सप्लायर भी पकड़ा जाए।

 

खबरें और भी हैं…

.
दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें…खेल या किसी खिलाड़ी को नुकसान पहुंचाने वाला कदम न उठाएं: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से आग्रह किया

.

Advertisement