हमला करने का मामला दर्ज

7
Advertisement
सफीदों (एस• के• मित्तल) : सफीदों पुलिस ने हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए ब्यान में गांव सिल्लाखेड़ी निवासी सरोज ने कहा कि उसके लड़के कृष्ण की शादी 20 फरवरी 2022 को गांव नांगल खेड़ी (पानीपत) निवासी नीरज के साथ हुई थी। उसकी पुत्रवधू नीरज शुरु से ही पूरे परिवार के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करती रहती थी। उन विवादों को आपस में रिश्तेदारों के माध्यम से निपटा लिया गया था। अब काफी दिनों से परिवार शांति से रह रहा था। 6 फरवरी की सांय करीब साढ़े 4 उसकी पुत्रवधू नीरज की मां इंद्रो, मामा जयदीप, मौसा-मौसी व एक अज्ञात लड़का गाड़ी में उनके घर पर आए और आते ही उन्होंने उसे व उसके लड़के कृष्ण को डंडों व तेजधार हथियार से चोटें मारी। जब हमने शोर मचाया तो आस-पड़ौस के लोगों ने आकर बीच बचाव किया। फिर वे उसकी पुत्रवधू नीरज को उसके सामान सहित गाड़ी में ले गए। पुत्रवधू नीरज अपने साथ जेवरात व अढ़ाई लाख रूपए की नकदी भी ले गई है। आरोपी जाते-जाते हमें जान से मारने की धमकी भी दे गए। ब्यान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 118(1), 333, 191(3), 190, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें :-
SMR स्कूल के बच्चों की कैपेबिलिटी देख हुए सभी हुए दंग । देखिए लाइव
https://www.youtube.com/live/y1qUpK49cDI?si=jpgxm-_6x7RZjq0a
Advertisement