स्कूल में जल संरक्षण पर लगाई प्रदर्शनी

8
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्राचार्य रमेश चंद्र
Advertisement
सफीदों (एस• के• मित्तल) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाजू कलां में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह के फेज-2 के अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य रमेश चंद्र ने की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर मॉडल बनाए और उनकी प्रदर्शनी लगाकर जल बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। वहीं विद्यार्थियों ने जल संरक्षण की शपथ ली कि स्वयं भी जल बचाएंगे एवं समाज के अन्य लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगे। अपने संबोधन में प्राचार्य रमेश चंद्र ने कहा कि वर्तमान में जल संरक्षण की महती आवश्यकता है। जल की प्रत्येक बूंद हमारे लिए कीमती है। इसे बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। भविष्य में जल संकट से बचने के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रमेश चंद्र, देवेंद्र कुमार, कविता, पूनम, रानी व बिरजानंद मौजूद थे।
यह भी देखें :-
SMR स्कूल के बच्चों की कैपेबिलिटी देख हुए सभी हुए दंग । देखिए लाइव

https://www.youtube.com/live/y1qUpK49cDI?si=jpgxm-_6x7RZjq0a

Advertisement