सास के साथ झगड़ा होने पर पति ने पीटा: पत्नी को फिनाइल पिलाने की कोशिश; मायके वालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

93
Quiz banner
Advertisement

 

 

गांव मोड़ी निवासी रितु देवी ने बताया कि 2 वर्ष पहले उसकी शादी बलबीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से एक बेटा है। बताया कि 24 जुलाई की रात साढ़े 10 बजे वह अपने घर पर थी। एक दिन पहले उसकी सास अपनी बेटी के घर से वापस अपने घर आई थी। घर आते हुए उसकी सास ने लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया।

करनाल के फ्लाईओवर के नीचे शिक्षा का मंत्र: शिक्षक ने जरुरमंद बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का उठाया बीडा, पति, पत्नी व बच्चे अपने खर्च पर सीखा रहे क,ख,ग,घ

पीड़िता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी सास ने उसके पति को उसके खिलाफ भड़का दिया। आरोप लगाया कि नशे में धुत पति ने उसकी मां के कहने पर पीटना शुरू कर दिया। बताया कि आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

जबरदस्ती पिलाने लगा फिनाइल

रितु देवी ने बताया कि उसके पति ने मारपीट करते हुए पास रखी फिनाइल को जबरदस्ती पिलाने की कोशिश की। उसने बड़ी मुश्किल से अपने भाई और मां को आपबीती सुनाई। उसके घर पहुंचे भाई सुखविंद्र और मां प्रीतो देवी इलाज के लिए उसे चोड़मस्तपुर अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए अंबाला सिटी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि रविवार को उसे अस्पताल से छुट्‌टी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत सौंपी है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 498-A, 323, 406 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

.हिसार को 64.34 करोड़ की सौगात: सीएम ने VC से किया उद्घाटन-शिलान्यास; 4 बिजली सबस्टेशन और आदमपुर में बनेगा वाटर ड्रेनेज डिस्पोजल

Advertisement