सांपला से महिला जत्थे को हिरासत में लेते हुए पुलिस
हरियाणा के रोहतक के सांपला में महिला जत्थे को हिरासत में लेने गई पुलिस व महिला जत्थे के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक महिला जत्थे में शामिल नेतृत्व करने वाली सोनिया दुहन व अन्य को हिरासत में लिया। इस दौरान महिलाएं बेसुध होकर भी गिर गई। वहीं कई महिलाओं ने झड़प के दौरान पुलिस के भी पसीने छुड़ाए रखे। इस दौरान जमकर टकराव देखने को मिला। झड़प के बाद पुलिस महिला जत्थे को हिरासत में लेने में सफल रहा।
बता दें कि रोहतक से दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में होने वाली महिला महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों व खाप नेताओं पर पुलिस ने दबिश की गई। जिसके बाद हिसार से चलकर दिल्ली जा रहा महिलाओं के जत्थे सहित करीब 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं कई लोग पहले ही चकमा देकर जा चुके थे। साथ ही कुछ नेताओं को नजरबंद करके दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।

नाकाबंदी के दौरान तैनात पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार हिसार से चलकर दिल्ली जाने वाला महिलाओं का जत्था रविवार को सांपला के कालीदास मंदिर में ठहरा हुआ था। जिस पर पुलिस ने दबिश करते हुए महिला जत्थे का नेतृत्व करने वाली सोनिया दुहन सहित करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं किसान सभा के कार्यालय से जिला प्रधान प्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया।
महिला महापंचायत का ऐलान करने वाली खाप के नेता हिरासत में
इसके अलावा महम एरिया से चौबीसी खाप के प्रधान मेहरसिंह नम्बरदार सहित तीन नेताओं को हिरासत में लिया। जहां खाप महापंचायत में दिल्ली के नई संसद भवन पर महिला महापंचायत का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद से खाप पंचायतें दिल्ली कूच की तैयारी कर रही थी। रविवार को महम एरिया से नेताओं को हिरासत में ले लिया। साथ ही किसान नेता हरदीप सिंह अहलावत को भी हिरासत में लिया गया है।