बार एसोसिएशन सफीदों का चुनाव 21 को

6
जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेंद्र जागलान
Advertisement

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : बार एसोसिएशन सफीदों का चुनाव आगामी 21 फरवरी को होगा। यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी एडवोकेट देवेंद्र जागलान ने बताया कि यह चुनाव प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव पदों के लिए होगा। इस चुनाव के लिए 7 फरवरी से 10 फरवरी तक नामांकन भरे जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। केवल 10 फरवरी को नामांकन सांय 2 बजे तक भरे जा सकेंगे। उसके बाद 10 फरवरी को सांय 2 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों को जांचा जाएगा। 11 फरवरी सुबह 10 बजे से सांय 2 बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापिस ले सकेंगे। उसके उपरांत उसी दिन सांय 5 बजे उम्मीदवारों की फाईनल लिस्ट लगाई जाएगी। उसके बाद 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय साढ़े 4 बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन सांय साढ़े 4 बजे वोटों की गिनती करके परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में सफीदों बार एसोसिएशन के 217 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

यह भी देखें :-
SMR स्कूल के बच्चों की कैपेबिलिटी देख हुए सभी हुए दंग । देखिए लाइव

https://www.youtube.com/live/y1qUpK49cDI?si=jpgxm-_6x7RZjq0a

Advertisement