पलवल में बुजुर्ग के प्लाट पर कब्जे की कोशिश: ईंट डाली और सूखे गोबर के ढेर में लगाई आग; जान से मारने की धमकी दी

37
App Install Banner
Advertisement

बुजुर्ग के प्लाट पर ईंट डालकर किया कब्जा।

पलवल में बुजुर्ग के प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से वहां ईंट डाल दी और सूखे गोबर के ढेर में आग लगा दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

फतेहाबाद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को राखी बांधी: महिला बोली- खुद का सगा भाई नहीं, कमी महसूस होने पर मनाया त्योहार

गांव दीघौट निवासी 82 वर्षीय गुरगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 20 साल पहले सुखबीर फौजी से गांव की आबादी में एक लाल डोरा के अंदर आने वाला प्लाट लिया था। जिस पर पिछले 20 वर्ष से वह काबिज है। लेकिन अब सुखबीर उसके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। जिसके चलते सुखबीर फौजी, जितेंद्र, कुमार पाल, पिंकी और दुर्गा ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से प्लाट के भीतर ईंटें डाल दी।

रात करीब डेढ़ बजे सूखे गोबर के ढेर में आग लगा दी। अगले दिन सुबह उसने सुखबीर से कारण पूछा तो उसने उसे जाने से मारने की धमकी दी। गुरगल का कहना है कि उक्त लोगों का परिवार बड़ा है और दबंग है। उनका परिवार अकेला है, आरोपी उनके साथ किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Advertisement