तीर्थराज गर्ग बने ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत के प्रदेशाध्यक्ष

134
Advertisement
एस• के• मित्तल   
सफीदों,    सफीदों के वरिष्ठ समाजसेवी तीर्थराज गर्ग को ब्रजवासी गौरक्षक सेना भारत का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस पद पर नियुक्ति से क्षेत्र के गौभक्तों में खुशी की लहर है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज ने की है।
तीर्थराज गर्ग को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संत धर्मदास महाराज ने कहा कि वे अपने पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और गौरक्षा में अपना योगदान देंगे। अपनी नियुक्ति पर तीर्थराज गर्ग ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए उनके सदैव आभारी रहेंगे और संगठन के बताए मार्ग पर चलकर उसके मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही संगठन की प्रदेश, जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करेंगे और गौसेवा व गौरक्षा के प्रकल्प चलाएंगे।
Advertisement