सफीदों (एस• के• मित्तल) : उपमंडल के गांव रत्ताखेड़ा के शिव मंदिर में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के प्रधान अमित रंगा, सचिव बालकिशन प्रजापत और कैशियर सुरेश सिंहमार ने बताया कि 8 मार्च का दिन पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 8 मार्च का दिन आधुनिक युग में महिलाओं के समान अधिकारों की नींव रखने का दिन है। अमित रंगा व मुकेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए समानता, शांति, न्याय और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ-साथ गीत, नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में जनवादी महिला समिति, आशा, आंगनबाड़ी एवं मिड डे मील वर्कर्स संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, भारत की जनवादी नौजवान सभा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ समेत विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
https://youtu.be/-9AOKE5eUZI?si=MlMTJBav3d0jU5qF
https://www.facebook.com/share/v/18D3ya5TLv/