Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज सफीदों के प्रधान यादविंद्र बराड़ व संयोजन मंत्री संजीव मुआना ने की। इस मौके पर जुटे दर्जनों श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच आहुति डालकर समाज की सुख-शांति की कामना की।
अपने संबोधन में प्रधान यादविंद्र बराड़ ने कहा कि जीवन में हवन-यज्ञ का विशेष महत्व है। किसी भी मांगलिक कार्य में शुद्धिकरण और भगवान के आह्वान के लिए हवन या यज्ञ आयोजित किया जाता है। हवन इत्यादि में प्रज्ज्वलित की जाने वाली अग्नि मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व निभाते हैं। हवन के माध्यम से ही मानव देवताओं को प्रसन्न करते हैं और मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं।
वहीं मंत्री संजीव मुआना ने कहा कि हवन का न केवल आध्यात्मिक महत्व है, बल्कि इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हवन के प्रयोग होने वाले घी या गुड के जलने से ऑक्सीजन का निर्माण होता है। वहीं हवन का धुंआ वायुमंडल को शुद्ध बनाता है।
Follow us on Google News:-
Advertisement