SKM का कल भारत बंद का ऐलान: चढूनी ग्रुप ने बनाई दूरी; गुरनाम सिंह बोले- कोई दंगा या केस हुआ तो हमारी जिम्मेदारी नहीं

 

 

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत अन्य लंबित मांगें पूरी न होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने कल 31 जुलाई को भारत बंद करने का ऐलान किया है। किसान नेशनल हाईवे पर सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक 4 घंटे धरना देते हुए चक्का जाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता गांव में डोर-टू-डोर जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

करनाल में 133 व्यक्ति आदतन अपराधी: पुलिस कप्तान का एक्शन प्लान तैयार, निकाली हिस्ट्री तो हुआ खुलासा

गुरनाम सिंह चढूनी यूनियन ने बनाई दूरी

वहीं चक्का जाम के इस कार्यक्रम से भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने दूरी बना ली है। चढूनी ग्रुप की ओर से मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 31 जुलाई को भारत बंद की कॉल दी है। उसमें उनकी यूनियन का कोई भी किसान हिस्सा नहीं लेगा। उनकी यूनियन को SKM से बाहर रखा गया है। अगर इस दिन कोई दंगा या केस बनते हैं तो SKM का वार सीधा चढूनी ग्रुप पर होगा, इसलिए उनकी यूनियन बंद के कार्यक्रम से दूरी बना रही है।

चढूनी ग्रुप द्वारा शेयर किया गया मैसेज।

चढूनी ग्रुप द्वारा शेयर किया गया मैसेज।

चढूनी ग्रुप ने बुलाई सर्व हरियाणा महापंचायत

भाकियू चढूनी ग्रुप ने सरकार द्वारा देह शामलात व जुमला मुश्तरका मालकान भूमि वापस लेने के बारे में जारी आदेश के खिलाफ 5 अगस्त को महापंचायत करने का निर्णय लिया है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में गांव बाढ़डा में होगी।

जठलाना प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना पर तनाव: गुरुद्वारा खाली न करने पर अड़े; भारी भीड़ जुटी तो नहीं आए अधिकारी, सहमति के आसार

चक्का जाम में सिर्फ आपातकालीन स्थिति में छूट

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य ग्रुप जिलेभर के टोल पर पहले 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके पश्चात सुबह 11 से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। चक्का जाम के दौरान सिर्फ आपातकालीन स्थिति के लिए छूट दी जाएगी। नेताओं ने भी आमजन से चक्का जाम में सहयोग करने की अपील की है।

 

खबरें और भी हैं…

.

शामली में की जा रही थी भ्रूण लिंग जांच: स्वास्थ्य विभाग अंबाला की टीम ने दलाल समेत 2 को दबोचा; आरोपी डॉक्टर फरार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *