Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फाइनल आंसर-की रिलीज, कल घोषित होंगे गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Sarkari Naukri Results 2022 LIVE:  

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फाइनल आंसर-की (Gujarat Common Entrance Test, GUJCET Final Answer Key 2022) रिलीज हो गई है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेडरी एजुकेशन बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board, GSEB) ने आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर फाइनल आंसर-की का लिंक एक्टिव किया है। अब ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

अनोखी शादी: ई-रिक्शा में सवार होकर जीवन संगिनी को लेने पहुंचा नेत्रहीन दूल्हा, देखते रह गए लोग

गुजरात सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) द्वारा 12वीं साइंस रिजल्ट की घोषणा कल यानि 12 मई 2022 को की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के अधीन पीएसयू भारत डायनामिक्स लिमिटेड 80 प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मई 2022 से आमंत्रित किए जाने हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जानी है। ऐसे में स्टूडेंट्स को उन सभी विकल्पों को जान लेना चाहिए, जहां से वे अपनी मार्कशीट देख पाएंगे।

बनाना था पर्यटक स्थल बना दिया गंदगी का पर्याय… सफीदों के नागक्षेत्र सरोवर से देखिए लाइव रिपोर्ट…

अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (Teachers Recruitment Board, Tripura) ने पीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड कल यानी कि 12 मई, 2022 से इन पदों के लिए ऑनलाइन ओवदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआइ) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (India Post Payments Bank Limited, IPPB) ने जीडीएस यानी कि ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत, 650 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की घोषणा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया वीरवार, 12 मई से शुरू किए जाने की जानकारी साझा की है। आरएसएमएसएसबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) आज यानी कि 11 मई, 2022 को जेई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।

KMP एक्सप्रेस-वे के पास महिला की गला रेत कर हत्या, लावारिस हालत में खून से लथपथ मिला शव

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की घोषित रिक्तियों के सापेक्ष योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन 17 मई से होंगे। ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (Joint Integrated Programme in Management Admission Test, JIPMAT) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिाकरिक jipmat.nta.ac.in पर शुरू कर दी है।

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने सीनियर टीचर के 9700 से अधिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेनदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 मई कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 डेट और टाइम को लेकर घोषणा आज, 11 मई 2022 को कर सकता है। इस माह 21 तारीख को प्रस्तावित नीट पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली चाचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार, 13 मई को सुनवाई की जानी है। उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा टालने की मांग कर रहे हैं।

 

 

  • 05:40 PM, 11 May 2022

    GUJCET फाइनल आंसर-की रिलीज

     

    GUJCET फाइनल आंसर-की रिलीज हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर के लिए इस लिंक पर करें क्लिक। 

     

  • 04:21 PM, 11 May 2022

    GSEB 12th Science Result 2022: 12 मई की सुबह 10 बजे घोषित होंगे गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे

     

    गुजरात बोर्ड द्वारा साइंस स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम कल यानि 12 मई 2022 को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा सुबह 10 बजे की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर देख सकेंगे।

     

  • 04:21 PM, 11 May 2022

    BDL Vacancy 2022: रक्षा मंत्रालय की इस कंपनी में 80 सरकारी नौकरियां, बिना परीक्षा होगा चयन

     

    रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड में 80 पदों की भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, bdl-india.in पर 14 मई से आवेदन कर सकेंगे। म्मीदवारों का चयन उनके क्वालिफाईंग एग्जाम के मार्क्स, पूर्व अनुभवों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 03:24 PM, 11 May 2022

    Chhattisgarh Board Result 2022: इन वेबसाइट पर देख पाएंगे हाई स्कूल और इंटर के नतीजे

     

    छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जानी है। स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in और छत्तीसगढ़ राज्य के रिजल्ट पोर्टल, results.cg.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, परिणाम जागरणजोश पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

     

  • 03:16 PM, 11 May 2022

    पीजीटी के 300 पदों पर निकली भर्ती

     

    अगर आप सरकारी शिक्षक के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए अहम खबर है। इसके अनुसार, पीजीटी के 300 पदों पर भर्ती निकाली है।

     

  • 02:32 PM, 11 May 2022

    SAI Recruitment 2022: भारतीय खेल प्राधिकरण में निकली भर्ती

     

    भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआइ) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से 24 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।

     

  • 01:44 PM, 11 May 2022

    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने इस पद पर निकाली भर्ती

     

    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (India Post Payments Bank Limited, IPPB) ने जीडीएस यानी कि ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

  • 01:01 PM, 11 May 2022

    CLAT करेक्शन विंडो आज आखिरी दिन

     

    CLAT करेक्शन विंडो आज आखिरी दिन है। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर लॉगइन करना होगा।

     

  • 12:50 PM, 11 May 2022

    SSC Phase 10: केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय संगठनों में 1900+ पदों के लिए आवेदन कल से

     

    केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय संगठनों में 10वीं या 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 1900 से अधिक सरकारी नौकरियों का अवसर है एसएससी का सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 एग्जाम। इस भर्ती के लिए आवेदन 12 मई से आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर किए जा सकेंगे।

     

  • 12:30 PM, 11 May 2022

    SSC Selection Post Phase 10: सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 के लिए आवेदन 12 मई से, 1920 रिक्तियां

     

    कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 परीक्षा के लिए नोटिस कर दिया है। इस बार परीक्षा 1920 रिक्तियों के लिए आयोजित होगी। आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 जून 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

     

  • 11:52 AM, 11 May 2022

    RSMSSB JE admit card 2022 पर बड़ी अपडेट

     

    RSMSSB JE परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रवेश पत्र आज यानी कि 11 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे

    हरियाणा में सब्जियों की कीमतों में लगी आग, बढ़ते भाव ने करेला को किया और कड़वा, जानें टमाटर, भिंडी के भाव

  • 11:39 AM, 11 May 2022

    SSC DP HC Recruitment: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती

     

    दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जारी किया है। इसके अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 जून है। पूरी

     

  • 10:51 AM, 11 May 2022

    JIPMAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

     

    JIPMAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

     

  • 10:27 AM, 11 May 2022

    NEET PG 2022: नीट पीजी प्रवेश परीक्षा होगी स्थगित?

     

    क्या राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की 21 मई को प्रस्तावित नीट पीजी 202 परीक्षा टलेगी या यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी? इस पर फैसला 13 मई को हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा को टाले जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है, जिस पर शुक्रवार 13 मई 2022 को सुनवाई होगी।

  • 10:21 AM, 11 May 2022

    Chhattisgarh Board Result 2022: आज हो सकती है 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की घोषणा

     

    छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की जा सकती है। बोर्ड के सूत्रों की मानें तो रिजल्ट की घोषणा 12 या 13 मई 2022 को की जा सकती है।

     

  • 10:16 AM, 11 May 2022

    Rajasthan Teacher Recruitment 2022: 9760 अध्यापक पदों के लिए आवेदन अब 14 मई तक

     

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के 9760 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को लोक सेवा आयोग ने बढ़ाकर 14 मई कर दी है। आवेदन कल, 10 मई को समाप्त होने थे। उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *