Safidon : विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव

एस• के• मित्तल
सफीदों,    भाजपा महिला मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद एवं वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बसंत पंचमी महोत्सव सामाजिक समरसता के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर वीर हकीकत राय के बलिदान को भी नमन किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजक संस्था के अलावा अन्य संस्थाओं दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, महिला अग्रवाल वैश्य समाज, वूमेन इरा फाउंडेशन, कंचन फाउंडेशन, श्री कृष्ण कृपा परिवार व बजरंग दल ने भी अपना बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा व महिला भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता आज के समय की मांग है और हम सबकों त्यौहार आपस में मिल-जुलकर मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अबूझ मुहूर्त का पर्व और देवी सरस्वती की विशेष पूजा के रूप में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वसंत पंचमी के दिन वाणी, ज्ञान, कला और शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा करने का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के संपन्न किया जा सकता है। वसंत पंचमी के दिन गंगा स्नान, दान और देवी सरस्वती की पूजा की विशेष महत्वता है। इस मौके पर अरविंद शर्मा, कविता शर्मा, यशपाल सूरी, जयदेव माटा, सरोज भाटिया, गीतांजलि कंसल, सरोज गोयल, वीना गुप्ता, अंकिता गर्ग, दर्शना गौतम, हेमलता क्वात्रा, तीर्थराज गर्ग, मंजू गौतम, सुमन शर्मा, ममता भाटिया, अनु शर्मा, पूनम सिंगला मित्तल, किरण शर्मा, राजू वर्मा, जयदेव माटा, चेतन दास, दर्शन लाल मेहता, संजीव गर्ग, दीपक शर्मा, हंसराज अनेजा, अंकित कुश, प्रमोद गौतम, नरेंद्र शास्त्री, संजीव चोपड़ा, रामकरण कश्यप, ओमप्रकाश जून, सतीश बलाना व होशियार शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *