NCC एयरविंग कैडेट्स ने मनाया योग दिवस: कुरुक्षेत्र में चल रहे ATC कैंप के पहले दिन कार्यक्रम का आयोजन, PM मोदी की स्पीच से शुरुआत

 

 

नम्बर 2 हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन करनाल ने 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के कनीपला स्थित गीता इंस्टिट्यूट में चल रहे 10 दिवसीय ATC कैंप के पहले दिन मंगलवार सुबह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूर से सीधे प्रसारण को सुनने से हुई। लगभग 400 कैडेट्स समेत एएनओ, सीटीओ, इंस्ट्रक्टर स्टाफ ने स्पीच सुनने के बाद अंतराष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता की।

NCC एयरविंग कैडेट्स ने मनाया योग दिवस: कुरुक्षेत्र में चल रहे ATC कैंप के पहले दिन कार्यक्रम का आयोजन, PM मोदी की स्पीच से शुरुआत

कैडेट्स को योगासन का डेमो देतीं कैडेट दीपिका और कैडेट चेष्टा।

कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर के निर्देशन और ANO सेकेंड अफसर नीलम अहलावत के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैडेट दीपिका और कैडेट चेष्टा ने साथ में डेमो दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कैडेट्स, अफसरों व अन्य स्टाफ सदस्यों को सूर्य नमस्कार, लंबाई बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रखने संबंधी व शारीरिक और मानसिक समस्याओं के समाधान में सहायक योग क्रियाएं करवाई गईं।

कैडेट्स को योगासनों के बारे में जानकारी देतीं NCC अफसर।

कैडेट्स को योगासनों के बारे में जानकारी देतीं NCC अफसर।

नम्बर 2 हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन करनाल के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने बताया कि एनुअल ट्रेनिंग कैंप (ATC) 20 जून से 29 जून तक चलेगा। इसमें यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल के विभिन्न स्कूलों के साथ गवर्नमेंट कॉलेज करनाल सेक्टर 14, दयाल सिंह और डीएवी गर्ल्स कॉलेज के एनसीसी एयरविंग के कैडेट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। कैडेट्स के साथ उनके केयर टेकर और एएनओ भी आए हैं।

योग हमें सम्पूर्णता से जीवन जीने की राह दिखाता है और तन और मन के विकारों को दूर करता है – उपायुक्त डाॅ० मनोज कुमार प्रोटोकोल फाईनल रिहर्सल में योग साधकों ने जमकर बहाया पसीना, उत्साहित होकर अधिकारियों, कर्मचारियों व स्कूली छात्र, छात्राओं ने सीखे योग के गुर

योगासन करने के लिए जुटे कैडेट्स।

योगासन करने के लिए जुटे कैडेट्स।

कैंप में विभिन्न तरीकों का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडेटों को ऐरो मॉडलिंग, ड्रिल, फायरिंग, स्किट शूटिंग, टेंट पिचिंग, सब्जेक्ट स्पेशल की थ्योरी क्लास, ऑब्स्टैकल ट्रेनिंग, पीटी योगा, इतियादी जरूरी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कई विषयों पर विशेष थ्योरी लेक्चर भी दिए जाएंगे। वहीं कैंप के कैडेट्स के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के माध्यम से कैडेट्स के व्यक्तित्व को निखारा जाएगा।

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने कहा कि योग दिमाग को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने में मदद करता है। योग हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करके मन और शरीर को फिर से जीवंत करता है। योग पहले हमारे ऋषि मुनि किया करते थे, लेकिन यह पूरी दुनिया में लोगों का दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है। नियमित योगाभ्यास से छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है।

पानीपत दमकल को मिली नई गाड़ियां: MLA विज ने हरी झंडी दिखा की रवाना, चार और गाड़ियां बेड़े में शामिल

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा दिवस मनाया जाता है। इस साल योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। इसकी घोषणा 30 मई 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की थी। यह घोषणा करते हुए उन्होंने मानव कल्याण के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया।

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

योगासन करते हुए कैडेट्स

 

खबरें और भी हैं…

.
लोटस इंटरनेशनल स्कूल में रात को घुसे बदमाश: चौकीदारों को बनाया बंधक; सीसीटीवी कैमरें तोड़े, रिकॉर्ड लेकर भागे- पुलिस को शिकायत

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *