राष्ट्रीय खेलों में जीन्द के अभिषेक और रोहित ने जीता कांस्य पदक

2
Advertisement

योग के प्रति जुनून बना सफलता की सीढ़ी, जीन्द पहुंचने पर होगा भव्य सम्मान

जीन्द : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीन्द के अभिषेक शर्मा और उनके चचेरे भाई रोहित शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। अभिषेक शर्मा, जो सीआईडी में तैनात विनोद शर्मा के बेटे हैं, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

हरियाणा की टीम में कुल पाँच खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से दो जीन्द से थे। इससे पहले भी अभिषेक और रोहित 36वीं और 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। अभिषेक ने बताया कि योग के प्रति उनकी रुचि बचपन से ही थी, जब उनके दादा जी ने हरिद्वार से योग संबंधी एक किताब लाकर दी थी। वहीं, रोहित, जिनके पिता संजय शर्मा शहर में जूतों का व्यापार करते हैं, ने भी योग को अपना जुनून बना लिया।

इनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने खुशी जताई है। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीन्द लौटने पर उनका भव्य सम्मान किया जाएगा।

हरियाणा सरकार से पदक विजेताओं को नौकरी देने की मांग

रोहित शर्मा के पिता संजय शर्मा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी दी जाए, जैसा कि कई अन्य राज्यों में किया जाता है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

यह भी देखें :-
SMR स्कूल के बच्चों की कैपेबिलिटी देख हुए सभी हुए दंग । देखिए लाइव

https://www.youtube.com/live/y1qUpK49cDI?si=jpgxm-_6x7RZjq0a

Advertisement