सूचि में दो महिलाएं भी शामिल
सफीदों, (एस• के• मित्तल) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सफीदों के चारों मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। गौरतलब है कि पार्टी द्वारा पिछले कई दिनों पहले जिला जींद के सभी मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई थी लेकिन सफीदों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां रोक दी गई थी। बुधवार को भाजपा द्वारा सफीदों के चारों मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। जिसमें सफीदों की अध्यक्ष गीता बिटानी, मुआना मंडल अध्यक्ष कृष्ण खातला, पिल्लूखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालवा व हाट मंडल अध्यक्ष गीता सैनी को बनाया गया है। बता दें कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र में इससे पहले 3 ही मंडल अध्यक्ष बनाए जाते थे लेकिन अबकि बार पार्टी ने हाट मंडल नया बनाया है। इस मंडलाध्यक्षों के नियुक्ति में मुआना मंडल में कृष्ण खातला को फिर से रिपीट किया है तथा बाकी चेहरे नए हैं। इस सूचि में पार्टी के द्वारा महिलाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। चार मंडलाध्यक्षों में गीता बिटानी व गीता सैनी के रूप में दो महिलाएं शामिल की गईं हैं। नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों ने अपनी नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। चारों मंडलाध्यक्षों ने कहा है कि पार्टी ने उन्हे जिम्मेवारियां सौंपी गई है, उसे वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा व लग्न से निभाएंगे।
यह भी देखें :-
किसान डेरी पर पिछले कुछ दिनों पहले लगे खराब देशी घी के आरोपों को किसान डेरी के मालिक ने नकारा । क्या कहा । देखिए लाइव
https://www.youtube.com/live/I1KZAj7TfAU?si=uWCxFu5GhTp4uKW4