भगवद् गीता ही जीवन का अलसी सार है: विजयपाल सिंह एक साथ किया गया गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण

भगवद् गीता ही जीवन का अलसी सार है: विजयपाल सिंह
एक साथ किया गया गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण

एस• के• मित्तल 
सफीदों,   गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा चलाए गए विशेष अभियान एक मिनट-एक साथ, गीता पाठ के तहत नगर के जीपीसी कार्यालय में सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा गौसेवा आयोग के चैयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने। वहीं बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर जुटे सैकड़ों लोगों ने एक साथ गीता पाठ के तीन श्लोकों का सामुहिक उच्चारण किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह व चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि गीता व्यक्ति के जीवन का सार है। इस कार्यक्रम में जो श्लोक उच्चारित किए गए हैं  वे श्रीमद् भागवत गीता के प्रथम, नवें व अठारहवें अध्यायों के श्लोक हैं। इन तीन श्लोकों के उच्चारण गीता पाठ के सार का अध्ययन करने के बराबर फलदायी है। इस कार्यक्रम का आयोजन वैश्विक स्तर पर किया गया है। जिसमें भारत के साथ-साथ विदेश में भी करोड़ों लोगों ने एक साथ गीता के इन तीन श्लोकों का उच्चारण किया है। उन्होंने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आदेशानुसार शनिवार को गीता जयंती के अवसर पर किए जाने वाले गीता पाठ की तैयारी लगभग 1 महीने से चल रही थी। जिसके तहत क्षेत्र के हजारों लोगों को सामूहिक गीता पाठ करने के लिए आह्वान किया गया जो पूर्णतया: सफल रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की करवाई गई गोद भराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *