2023 में चंद्रयान-3 गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ: दूसरे नंबर पर कर्नाटका इलेक्शन रिजल्ट; देश की मोस्ट सर्च न्यूज इवेंट्स की लिस्ट जारी

2023 में चंद्रयान-3 गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ: दूसरे नंबर पर कर्नाटका इलेक्शन रिजल्ट; देश की मोस्ट सर्च न्यूज इवेंट्स की लिस्ट जारी

गूगल के मोस्ट सर्च न्यूज इवेंट्स की लिस्ट में चंद्रयान-3 टॉप पर है।

साल 2023 कुछ ही दिनों में खत्म हो रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने पूरे साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी की है। देश में 2023 में चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।(11 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर…

 

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 20 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये वही समय था जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी।

चंद्रयान-3 के बाद न्यूज इवेंट्स में कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये रिजल्ट 13 मई 2023 को आए थे।

इसके बाद इजराइल का मुद्दा और एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बारे में जानने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है।

साथ ही, बजट-2023, तुर्किये में भूकंप, अतीक अहमद हत्याकांड, मणिपुर हिंसा और ओड़िसा ट्रेन एक्सीडेंट साल के टॉप 10 सर्च टॉपिक में रहा।पंजाब CM तीर्थयात्रा स्कीम पर HC में जवाब: AAP सरकार ने कहा- 40 करोड़ रखे, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी चल रही

चंद्रयान-3 का गूगल ने बनाया था डूडल
चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन था। इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से उड़ान भरी थी। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफलता को गूगल ने अगस्त में डूडल बनाकर सेलीब्रेट किया था।

ISRO जाकर चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिले थे पीएम मोदी
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद PM नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को बेंगलुरु स्थित ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिले थे। यहा उन्होंने 3 घोषणाएं कीं थीं। पहली- 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगी। तीसरी- चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।

पाकिस्तान ने दो दिन बाद भारत को बधाई दी
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के दो दिन बाद पाकिस्तान ने भारत को बधाई दी थी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि यह बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि है। इसके लिए ISRO के वैज्ञानिक तारीफ के हकदार हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

2200 करोड़ शब्दों में ‘रिज’ बना वर्ड ऑफ द ईयर: ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल

‘रिज’ (Rizz) 2023 का वर्ड ऑफ ईयर यानी साल का शब्द चुना गया है। इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी शामिल कर लिया गया है। वर्ड ऑफ ईयर की लिस्ट में रिज समेत 8 शब्द- सिचुएशनशिप, स्विफ्टी, प्रॉम्प्ट, बीज फ्लैग, डी-इंफ्लुएंसिंग, हीट डोम और पैरासोशल थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इन आठ शब्दों का चयन 2200 करोड़ शब्दों के एनालिसिस के आधार पर किया गया है। ये शब्द उन सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं जो 2023 में हुए। 2022 में ऑक्सफोर्ड ने गॉबलिन मोड (Goblin Mode) को वर्ड ऑफ द ईयर चुना था। पूरी खबर पढ़ें

5 नए बने शब्दों की रोचक कहानी: Permacrisis से Gaslighting तक हर शब्द का है रोचक किस्सा

हर साल इंग्लिश की बड़ी डिक्शनरियां जैसे ऑक्सफोर्ड, कॉलिंस, कैंब्रिज इत्यादि ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ अनाउंस करती है। किसी साल का ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ वह शब्द होता है जिससे वह पूरा साल डिफाइन किया जा सकता है। उदाहरण के लिए कॉलिंस डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर 2020′ ‘लॉकडाउन (Lockdown)’ था। जो उस साल कोविड-19 बीमारी के चलते विश्वभर में लगे ‘लॉकडाउन्स’ के कारण चुना गया था। ऐसे ही शब्दों और उनके पीछे की रोमांचक कहानियों के बारे में हमें जानना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *