पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ कूच करेंगे: अंबाला के शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रवाना होंगे; पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

 

पुलिस ने चंडीगढ़ कूच करने से पहले ही किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा और पंजाब की 16 किसान यूनियन ने आज चंडीगढ़ कूच करने का ऐलान किया है, जिसके बाद से पुलिस-प्रशासन और किसान आमने-सामने हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को किसानों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने अंबाला और समेत समेत कई जिलों में किसान नेताओं को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया। अंबाला से भी भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।

पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ कूच करेंगे: अंबाला के शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रवाना होंगे; पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया

उधर, किसानों ने इसे वादाखिलाफी बताते हुए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसान आज शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चंडीगढ़ की तरफ कूच होंगे, लेकिन प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए ठाेस प्रबंध किए गए हैं।

किसानों को इज्जत के साथ रिहा करने की मांग

उधर, गन्ना संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने सरकार को चेतावनी दी है कि हिरासत में लिए सभी किसान नेताओं को इज्जत के साथ छोड़ दिया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। किसान नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अमरजीत सिंह मोहड़ी ने किसानों से एकजुटता दिखाने की अपील की है। कहा कि किसान खुद की अगुवाई करते हुए आंदोलन की लड़ाई लड़े। कानून को अपने साथ में न लें।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *