लीलू राम आपीआई (अंबेडकर) के प्रदेश प्रभारी नियुक्त

102
Advertisement
एस• के• मित्तल 
सफीदों,       रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) ने लीलू राम को पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। सफीदों शहर स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत, पूर्व तहसीलदार जयवीर सिंह एवं रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के  अध्यक्ष फतेह सिंह ने लीलू राम को नियुक्ति पत्र सौंपा।
नियुक्ति पत्र देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील गहलावत ने कहा कि लीलू राम ने प्रदेश के किसानों व मजदूरों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। उनके किए गए बेहतरीन कार्यों को देखते हुए उन्हे पार्टी का हरियाणा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर लीलू राम ने पार्टी आलाकमान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर विनोद भाटिया व निर्मला बूरा विशेष रूप से मौजूद थे।
Advertisement