मुख्यमंत्री की रैली के बाद बदल जाएगी सफीदों की तस्वीर : कर्मवीर सैनी

जिलेभर की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

एस• के• मित्तल
सफीदों,       वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कर्मवीर सैनी ने शुक्रवार को वीर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल की मुख्यमंत्री की सफीदों में होने वाली रैली के बाद सफीदों की तस्वीर बदल जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल 18 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा 18 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया। कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में जब से मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा से पहले बने सभी मुख्यमंत्रीयों ने केवल अपने गृहक्षेत्र का ही विकास किया है। चाहे वह सिरसा, आदमपुर की बात हो या फिर रोहतक की। प्रदेश में मनोहरलाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं किया।
सफीदों में आज विकास के अनेक कार्य चल रहे हैं। पहले की तरह यहां न तो भाईभतीजावाद का खेल है और न ही क्षेत्रवाद का। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल की रैली में लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे। लोगों में रैली के प्रति काफी उत्साह है। आज तक किसी भी रैली को लेकर इतना उत्साह लोगों में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने वाली भाजपा पहली सरकार है। आज गरीब से गरीब लोगों के मेधावी बच्चे अपने बलबूते पर सरकारी नौकरियां पा रहे हैं। पहले नौकरियां पैसों में मिलती थी। प्रदेश का युवा भाजपा शासनकाल के कारण आज गर्व महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल हर वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रख रहे हैं। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग लाभ उठा रहे हैं।
यह भी देखें:-

19वां विशाल भंडारा के उपलक्ष में दादी सती रानी पर देश-विदेश से दिवान मोटान व नानके खानदान का हुआ परिवार मिलन… देखिए लाइव…

19वां विशाल भंडारा के उपलक्ष में दादी सती रानी पर देश-विदेश से दिवान मोटान व नानके खानदान का हुआ परिवार मिलन… देखिए लाइव…

इस मौके पर सेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सेवाराम सैनी, पूर्व चेयरमैन राकेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कश्यप, रामफल सैनी नंबरदार, पूर्व सरपंच देवीराम, पूर्व सरपंच रणबीर कश्यप, पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह, पूर्व सरपंच विक्रम सैनी, पिरथी नंबरदार बेरी खेड़ा, प्रेम सैनी नंबरदार बिटानी, पूर्व सरपंच रोशनलाल गुर्जर डिडवाड़ा, टीटोखेड़ी के सरपंच ओमप्रकाश, बागड़ू के सरपंच राजीव शर्मा, सचिन जैन, मांगेराम, आजाद सैनी, सतीश सैनी, सतपाल सैनी सरपंच ऐंचरा, राममेहर पटवारी, सरदार गुरमीत सिंह बसीनी भी मौजूद रहे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *