राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान विभिन्न औषधीय पौधों के बारे छात्राओं ने ली जानकारी

203
Advertisement
एस• के• मित्तल
जींद, एनएसएस प्रभारी सुमन और  सुमन खरब के नेतृत्व में आचार्य सूर्यदेव आर्य द्वारा योग करवाकर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे  दिन का प्रारंभ किया गया। इस शिविर में मंडूकासन, त्रिकोणासन ,धनुरासन आदि का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने हर्बल पार्क जींद का भ्रमण किया और वहां पर विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहां के रेंज ऑफिसर श्री देवेंद्र लाठर ने अश्वगंधा, शंखपुष्पी, अर्जुन आदि की विशेषताओं के बारे में बताया। स्वयं सेविकाओं ने वहां पर बड़े उत्साह से सफाई अभियान में बढ़ -चढ़कर भाग लिया। दोपहर के सत्र में महिला सशक्तिकरण से संबंधित व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता के रूप में डॉ संगीता राठी ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए महिला महाविद्यालय की विभिन्न महिला खिलाड़ियों जैसे मीनू, भावना और प्रियंका जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त की हैं के उदाहरण देकर श्रम सेविकाओं को उत्साहित किया।
यह भी देखें:-

वीर भवन में 3 अप्रैल की सीएम रैली को लेकर कर्मबीर सैनी ने किस प्रकार कार्यकर्ताओं में भरा जोश… देखिए लाइव…

वीर भवन में 3 अप्रैल की सीएम रैली को लेकर कर्मबीर सैनी ने किस प्रकार कार्यकर्ताओं में भरा जोश… देखिए लाइव…

दोपहर बाद रेड क्रॉस प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह ने बेहोशी की अवस्था में सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया। जहरीला पदार्थ निगलने की स्थिति से बचाव करने के उपाय बताएं एवं प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में आवश्यक सामग्री की जानकारी दी। सायं के सत्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं – सेविकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सांय काल में मनोरंजन व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
YouTube पर यह भी देखें:-

Advertisement