एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ग्रुप ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया। किसी ने संस्था महिला विंग की प्रधान ज्योति थनई को सूचना दी कि एक गरीब परिवार की लड़की की शादी में सहयोग की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर संस्था की टीम मौके पर पहुंचकर परिवार के हालातों को जांचा। उसके उपरांत संस्था ने शादी में सिलाई मशीन, सोने-चांदी के आभूषण एवं कपड़ों से मदद की। संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा इस प्रकार से कई शादियों में जरूरतमंद बेटियों की मदद कर चुकी है। संस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटी बसाओ एवं महिलाओं को सशक्त बनाओं के स्लोग्र के आधार पर कार्य कर रही है।
यह भी देखें:-
आम आदमी पार्टी का विजय जुलूस पहुंचा सफीदों… इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने क्या कहा… सुनिए लाइव…
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर कोर्स, सिलाई-कढ़ाई, बुनाई व ब्यूटीशियन कोर्स भी करवाती है। इसके अलावा शहर से पुराने कपड़े इक्ट्टठा करके ईट भट्ठों व गरीब बस्तियों में जाकर उनका वितरण किया जाता है और जन्मदिन आदि भी गरीब बस्तियों में जाकर मनाते हैं। यह संस्था गरीब की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके पर ज्योति थनई, सुशील वर्मा, मोनिका शर्मा व अन्नू मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-