गुरुग्राम जजपा को झटका: जिला व सभी हल्कों की जनरल कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से किया भंग

74
Quiz banner
Advertisement

 

पत्रकारवार्ता में जानकारी देते जिला अध्यक्ष रिशीराज राणा व अन्य।

जननायक जनता पार्टी में भगदड़ मची तो पार्टी ने बचाव के लिए गुरुग्राम की जिला कार्यकारिणी व सभी हल्कों की जनरल कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया। इससे पहले 16 सितंबर को पार्टी के 150 नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। 19 सितंबर को जिला अध्यक्ष रिशीराज राणा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह से विचार विमर्श करने के उपरांत आज जजपा गुरुग्राम की जिला कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया हैं, इसके साथ ही सभी हल्का अध्यक्षों व उनकी कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है।

मेवात में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मचाया हड़कम्प: पंचायती राज विभाग कार्यालय में किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले अधिकारी व कर्मचारी

हल्का बादशाहपुर ईस्ट के हल्का प्रधान नरेश यादव व उनकी कार्यकारिणी, बादशाहपुर वेस्ट से हल्का प्रधान नरेंद्र दहिया व उनकी कार्यकारिणी, गुरुग्राम से हल्का प्रधान रतन शर्मा व उनकी कार्यकारिणी, सोहना ब्लॉक से हल्का प्रधान सतीश राघव व उनकी कार्यकारणी, तावडू ब्लॉक से हल्का प्रधान अख्तर अली व उनकी कार्यकारणी व पटौदी से हल्का कार्यकारिणी सोमवार को तुरंत प्रभाव से भंग कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में और बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए व संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला गुरुग्राम में अगले एक महीने में जिला जनरल कार्यकारिणी का मजबूत संगठन बना लिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.असूस ज़ेनबुक प्रो 14 डुओ ओएलईडी रिव्यू: डुअल स्क्रीन लैपटॉप मज़ेदार और व्यावहारिक हैं

.

Advertisement