3 महिलाओं की 9 तोले सोने की चेन तोड़ी: गोहाना में श्रीमद भागवत कथा में झूम रही थी औरतें; 4 लाख थी कीमत

 

 

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में श्रीमदभागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण के जन्म पर झूम रही 3 महिलाओं के गले से चोरों ने 4 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के जेवर उड़ा लिए। इस दौरान 3 महिलाओं को निशाना बना कर उनके गले से सोने की चेन और इनमें लगे लॉकेट चुराए गए। थाना शहर गोहाना ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस वीडिया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है।

3 महिलाओं की 9 तोले सोने की चेन तोड़ी: गोहाना में श्रीमद भागवत कथा में झूम रही थी औरतें; 4 लाख थी कीमत

गोहाना के शिवनगर की रहने वाली महिला अमरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोहाना के अग्रवाल सत्संग भवन में इन दिनों श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार शाम को वह भी अपनी सहेली और अन्य महिलाओं के साथ कथा सुनने गई थी। सत्संग भवन में उस दौरान बहुत भीड़ लगी थी। कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म के समय कथा में उपस्थित महिलाएं और पुरुष खुशी से झूमने लगे।

अग्रवाल सत्संग भवन में वारदात के बाद वीडियो में संदिग्धों को तलाशते हुए पुलिस।

अग्रवाल सत्संग भवन में वारदात के बाद वीडियो में संदिग्धों को तलाशते हुए पुलिस।

खुशी मना रही थी महिलाएं

अमरेश ने बताया कि कथा के दौरान जब श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मना रहे थे तो उसकी दौरान उसके गले से 2 तोले की सोने की चेन व लॉकेट, उसकी सहेली कविता के गले से 2 तोले सोने की चैन और जींद के नरवाना से कथा सुनने आई एक अन्य महिला सुलोचना के गले से 5 तोले सोने की चेन किसी ने तोड़ ली। कथा समाप्त होने के बाद उनको इसका पता चला। वे नहीं देख पाए कि सोने की चेन किसने तोड़ी है। उनके आसपास केवल महिलाएं ही थी। पुलिस ने चुराए गए सोने के जेवरों की कीमत 4 लाख रुपए आंकी है, जबकि पीड़ितों ने इसकी कीमत ज्यादा बताई है।

केयू इस सत्र से शुरू करेगा 14 ऑनलाइन कोर्स: 10 सर्टिफिकेट/डिप्लोमा व 4 डिग्री प्रोग्राम होंगे शामिल; UGC से मिली मंजूरी

सत्संग भवन में हड़कंप

अग्रवाल सत्संग भवन में एक साथ 3 महिलाओं के गले से लाखों की कीमत की सोने की चेन चुराने का पता चलते ही वहां हड़कंप मच गया। संदिग्धों की तलाश की गई और पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ देर बाद इन महिलाओं के परिजन भी मौके पर जुट गए। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं के बयान दर्ज किए। छानबीन की और चोरों के बारे में सुराग लगाने के प्रयास किए। इस दौरान कुछ लोग वहां कार्यक्रम की मोबाइल फोन में वीडियो भी बना रहे थे। पुलिस ने उनसे वीडियो मांगी है, ताकि कोई संदिग्ध नजर आए तो उनका पता लगाया जा सके।

वारदात को लेकर संस्था के पदाधिकारियों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।

वारदात को लेकर संस्था के पदाधिकारियों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।

संदिग्धों की तलाश में पुलिस

गोहाना शहर थाना के जांच अधिकारी ASI जगदीश चंद्र ने बताया कि अग्रवाल सत्संग भवन में 2-3 महिलाओं के गले से चेन चुराने की जानकारी मिली थी। वे वहां पहुंचे तो अमरेश, कविता और सुलोचना ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है। पुलिस ने अमरेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 IPC के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुछ वीडियो, सीसीटीवी फुटेज आदि से चोरों का पता लगाने के प्रयास पुलिस कर रही है। घटना की सूचना पुलिस अफसरों को भी दी गई है।

 

खबरें और भी हैं…

.
घटना की जांच शुरू: पहले कॉल कर दी धमकी फिर हुडा सेक्टर में आकर की फायरिंग, मामला दर्ज

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *