24सौ रुपए लौटाने का झांसा दे 99 हजार उड़ाए: हिसार में ऑनलाइन ठगी की चार वारदातें; अलग-अलग तरीकों से हड़पे पौने 3 लाख

 

 

हरियाणा के हिसार में एक युवक ने 2400 रुपए के चक्कर में 99 हजार 117 रुपए खो दिए। उसने अपने भाई को फोन पे के जरिए 2400 रुपए भेजे, जो कि नहीं मिले थे। बाद में इन रुपयों को वापस करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके अकाउंट से 99 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिले में 24 घंटे में धोखाधड़ी की कुल चार वारदातें दर्ज हुई हैं, जिनमें पौने 3 लाख रुपए हड़पे गए हैं।

24सौ रुपए लौटाने का झांसा दे 99 हजार उड़ाए: हिसार में ऑनलाइन ठगी की चार वारदातें; अलग-अलग तरीकों से हड़पे पौने 3 लाख

गूगल से लिए नंबर पर की थी बात

हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी विकास शर्मा ने थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को बताया कि उसने फोन पे से अपने भाई धीरज को 2400 रुपए ट्रांसफर किए थे। यह रुपए उसके अकाउंट में गए नहीं, लेकिन उसके खाते से कट गए। उसने गूगल सर्च फोन पे कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर फोन किया। वहां से उसे बताया गया कि आपके पैसे वापस आ जाएंगे। आपको एक मैसेज भेजा गया है, उस पर क्लिक करें और अपने नंबर से उनके बताए नंबर पर 762101 डाल के भेज दें।

तीन बार में खाते से उड़ाए रुपए

व्हाट्सएप ने एक बार फिर एडिट मैसेज फीचर का परीक्षण शुरू किया: यहां बताया गया है कि यह कैसे काम करता है

विकास ने बताया कि उसने वैसा ही किया जैसा कि उसे बताया गया। उसके खाते में रुपए तो वापस नहीं आए, लेकिन 50 हजार 117 रुपए कट गए। इसके बाद उसके खाते से दो बार में 25 हजार और 24 हजार रुपए और कट गए। साइबर ठगों ने उसके खाते से कुल 99 हजार117 रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धारा 379, 420 के तहत केस दर्ज किया है।

केस: 2- 10 रुपए भेज ठगे 43 हजार

हिसार के गांव पनीहार चक्क ​​​​​​निवासी मुकेश कुमार ने थाना आजाद नगर पुलिस को बताया कि रात को साढ़े 8 बजे के करीब उसके पास फोन आया। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने उसका नाम लेकर कहा कि मैं रोशन बोल रहा हूं। भाई राजेश का एक्सीडेंट हो गया है। आपके खाते में 10 रुपए भेज रहा हूं। इसी खाते में जल्दी से 50 हजार रुपए डाल देना।

सुबह चला ठगी का पता

मुकेश ने बताया कि उसे लगा कि उनके रिश्तेदार का फोन है। उन्होंने एक्सीडेंट की बात सुनकर बिना किसी पूछताछ के उसके खाते में 43 हजार 299 रुपए डाल दिए। सुबह उसने नंबर पर बात की तो वह बंद मिला। रिश्तेदारी में पता किया तो बताया कि किसी का एक्सीडेंट नहीं हुआ है। उससे धोखे से अज्ञात व्यक्ति ने रुपए डलवाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में UG-PG के दाखिले: शेड्यूल जारी, 20 जून अंतिम तिथि; इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे कर सकते ऑनलाइन अप्लाई

केस: 3- 35 हजार रुपए खाते में डलवाए

हिसार के थाना अग्रोहा में भी एक व्यक्ति से 35 हजार 500 रुपए ठगने का केस दर्ज हुआ है। नंगलथा गांव के सुभाष ने बताया कि उसको फोन कर बताया गया कि आप के दोस्त का यूके से पार्सल आया है। इसमें 6 लाख यूके पौंड हैं। इसकी फीस 35 हजार 500 रुपए है। उसने बताए गए एसबीआई के अकाउंट में ये राशि जमा करा दी। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है।

केस:4- क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.05 लाख

धोखाधड़ी का चौथा केस थाना बरवाला का है। इसमें बरवाला वार्ड-3 निवासी हर्ष भारती ने कहा कि उसकी मेन बाजार में अग्रवाल स्कूल ड्रैस के नाम से दुकान है। उसके ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से 15 हजार रुपए के हिसाब से 7 बार में 1 लाख 5 हजार रुपए निकाले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

खबरें और भी हैं…

.
Apple ने iPad उत्पादन को वियतनाम में स्थानांतरित किया, चीन को छोड़कर COVID से संबंधित लॉकडाउन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *