होम गार्ड के 26 जवानों की ड्यूटी पर संकट: चंडीगढ़ पुलिस 12 दिसंबर को मीटिंग में लेगी फैसला; अनाचरण के लगे आरोप

 

चंडीगढ़ पुलिस की विभिन्न यूनिट में सेवाएं दे रहे 26 होम गार्ड जवानों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उनकी सेवाओं को एक्सटेंड(रि-इनरोल) नहीं किया गया है। पुलिस विभाग के मुताबिक इनके खिलाफ अनाचरण का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस में लगभग 1500 होम गार्ड जवान कार्यरत हैं। इनमें से इन 26 की सेवाएं एक्सटेंड नहीं हुई हैं। 1 दिसंबर से होम गार्ड जवानों की सेवाएं रि-इनरोल की जाती हैं। 30 नवंबर को इन 26 जवानों को फिलहाल ड्यूटी पर न आने को कहा गया है। इन पर फैसला 12 दिसंबर को हो सकता है।

SI को लूटने का प्रयास करने वाला गिरोह काबू: CIA की गाड़ी रुकवारक लूटने की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर आने से रोका

जिन 26 जवानों को फिलहाल ड्यूटी पर न आने को कहा गया है उनमें एक महिला जवान भी है। इन जवानों का कहना है कि 30 दिसंबर की रात तक वह ड्यूटी कर गए थे। इसके बाद उन्हें 1 दिसंबर से फिलहाल ड्यूटी पर न आने को कहा गया है। सुबह से इन जवानों में चिंता बनी हुई थी। वह अपने सेक्टर 17 होम गार्ड मुख्यालय भी गए और शाम को चंडीगढ़ के SSP कुलदीप सिंह चहल से भी उनके सेक्टर 16 आवास पर मिले। SSP ने उन्हें आश्वासन दिया है।

रबी फसलों के बीमे की अंतिम तिथि 31 दिसंबर: गेहूं, जौ, चना, सरसों व सूरजमूखी को किया जाएगा कवर

राज्यपाल के नाम लेटर लिखा
होम गार्ड के जवानों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित को भी लेटर लिखी। इससे पहले सुबह यह होम गार्ड जवान जब सेक्टर 17 स्थित अपने हैड क्वार्टर गए तो वह ऑर्डर दिखाए जाने की मांग की जिसके आधार पर उन्हें 1 दिसंबर से नौकरी पर न आने को कहा गया। हालांकि उन्हें कोई ऑर्डर नहीं दिखाया गया। पूरा दिन जवान नौकरी जाने की चिंता में अफसरों के सामने पेश होते रहे। यह होम गार्ड जवाब ट्रैफिक, थानों और PCR जैसी यूनिट में तैनात हैं।

राज्यपाल के नाम लिखा होम गार्ड जवानों ने लेटर।

राज्यपाल के नाम लिखा होम गार्ड जवानों ने लेटर।

छुट्‌टी भी बड़ा कारण

कुछ होम गार्ड जवानों का कहना है कि उन्हें कोई छुट्‌टी नहीं है। अगर वह छुट्‌टी लेकर जाते हैं तो भी उनकी सैलरी कटती है और अगर बिना बताए छुट्‌टी लेते हैं तो भी सैलरी कटती है। वहीं हाउस रेंट भी नहीं मिलता। जवानों को कहना है कि कुछ जवान पारिवारिक जरूरतों या दिक्कतों के चलते अपने घर गए थे। ऐसे में नौकरी से गैरहाजिर रहने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक ज्यादा छुट्टियां काटने वाले जवानों पर यह कार्रवाई हुई है।

फतेहाबाद में 18 केंद्रों पर होगी HTET: DC ने बैठक में की तैयारियों की समीक्षा; 3-4 दिसंबर को होंगे पुख्ता प्रबंध

बता दें कि चंडीगढ़ में करीब 1500 होम गार्ड जवान चंडीगढ़ पुलिस में ड्यूटी दे रहे हैं। वर्ष 2002 में भी होम गार्ड के 70 जवान निकाले गए थे। बाद में वह प्रशासक के समक्ष पेश हुए थे।

 

खबरें और भी हैं…

.यहां जानिए नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन होने के बारे में क्या कहा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!