हिसार में महिला से मांगे 5 लाख रुपए: व्हाट्सएप पर मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी, गांव का ही है आरोपी

92
Quiz banner
Advertisement

हरियाणा के हिसार में महिला से एक व्यक्ति ने ​​व्हाट्सएप पर मैसेज कर 5 लाख मांगे। व्यक्ति ने महिला और उसके बेटे के ​​व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें अभ्रद भाषा का प्रयोग करकेजान से मारने की धमकी भी दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

करनाल के फ्लाईओवर के नीचे शिक्षा का मंत्र: शिक्षक ने जरुरमंद बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने का उठाया बीडा, पति, पत्नी व बच्चे अपने खर्च पर सीखा रहे क,ख,ग,घ

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव का ही एक परिचित व्यक्ति कुछ समय से बिना किसी कारण के परेशान कर रहा है। बीते 10 अगस्त करीब रात 9 बजे मेरे व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद मेरे बेटे के फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से वॉयस मैसेज भेजा। मैसेज में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और 5 लाख रुपए मांगे। इसके बाद लगातार व्हाट्सएप कॉल करके गंदी भाषा का प्रयोग कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिला ने व्यक्ति की हरकतों से परेशान होकर सारी बात पुलिस को बताई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए कुछ समय पहले ही गांव से पूरे परिवार के साथ हिसार आए थे। यहां शहर के एक सेक्टर में किराए पर रहने लगे। इस दौरान गांव में रहने वाला परिचित व्यक्ति परेशान करने लगा और फोन पर धमकियां देने लगा। शहर के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354, 509 ,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार को 64.34 करोड़ की सौगात: सीएम ने VC से किया उद्घाटन-शिलान्यास; 4 बिजली सबस्टेशन और आदमपुर में बनेगा वाटर ड्रेनेज डिस्पोजल

.

Advertisement