हिसार में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा होंगे शामिल, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

 

हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा आज उकलाना में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा का आयोजन उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल करेंगे। दीपेंद्र शाम 4 बजे उकलाना पहुंचेंगे और रात करीब 7 जगहों पर वे कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद रविवार को वे सिरसा में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आदमपुर उप चुनाव में दीपेंद्र कई दिनों तक हिसार में ही डेरा डाले हुए थे।

माइक्रोसॉफ्ट यूके रेगुलेटर के खिलाफ सक्रियता अपील के लिए ग्राउंड सेट करता है: सभी विवरण

सात विधानसभा सीटों पर नहीं है कांग्रेसी विधायक

हिसार में सात विधानसभा सीटें है। इन सीटों पर 4 भाजपा के पास, तीन जजपा के पास है। पहले आदमपुर सीट कांग्रेस के पास थी। परंतु 3 अगसत को कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो जाने के बाद उप चुनाव में भाजपा ने यह सीट जीत ली। ऐसे में पूरे जिले में कांग्रेस का कोई विधायक नहीं है। इसलिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा ने हिसार में अपनी सरगर्मियां बढ़ाई हुई है।

 

खबरें और भी हैं…

.

आईओएस के लिए चैटजीपीटी अब भारत में उपलब्ध; इसके लॉन्च के बाद से 500,000 डाउनलोड का आंकड़ा पार कर गया है
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!