हिसार नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान: नगौरी गेट पर नाराज रेहड़ी चालक ने पलट दी रेहड़ी; सड़क पर बिखेर दिए अमरूद

 

 

हिसार में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया। निगम की टीम ने जब राजगुरु मार्केट, नगौरी गेट से सड़क पर लगी रेहड़ियों और अन्य सामान को जब्त किया।

दूसरे राउंड में अनीश ने तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड: आज गोल्ड के लिए मुकाबला, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अनीश का दबदबा बरकरार

निगम की टीम ने शाम करीब 4 बजे जब नगौरी गेट पर सड़क पर लगी रेहड़ियों को हटाना चाहा तो एक रेहड़ी चालक की निगम के स्टॉफ के साथ बहस हो गई। आरोप है कि उसने शराब पी हुई थी और निगम के कर्मचारी को गाली भी निकाली। निगम कर्मचारी उसे अपनी रेहड़ी सड़क से हटाकर आगे ले जाने के लिए कह रहे थे।

परंतु उसने गुस्से में अमरूद से भरी रेहड़ी ही पलट दी। निगम स्टॉफ ने उसकी इस हरकत को वीडियो में कैप्चर कर लिया। वीडियो में रेहड़ी चालक और कर्मचारियों में बहस हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि छोड़ दो इसे। कर्मचारी कह रहे हैं कि रोज- रोज गालियां देता है। रेहड़ी पलटने के बाद चालक कहता है कि अब ले जाओ सामान। इसके बाद कर्मचारी रेहड़ी सीधी करना चाहते हैं तो वह वह भी नहीं करने देता।

हिसार की19 कॉलोनियों को राहत: निगम ने 2300 प्रॉपर्टी ID से डेवलपमेंट चार्ज हटाने की सूची भेजी मुख्यालय

निगम कर्मचारी और रेहड़ी चालक में बहस हुई।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए जिसमें कि निगम कर्मचारियों पर रेहड़ी चालक के फ्रूट फेंकने और रेहड़ी पलटने की बात लिखी गई। नगर निगम के तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि रेहड़ीवाला शराब पीए हुए था। हमने उसे रेहड़ी आगे ले जाने के लिए कहा, परंतु उसने कर्मचारी को गाली निकाल दी। इसके बाद उसने खुद ही रेहड़ी पलट दी। हमने इसकी रिकार्डिंग भी की हुई है।

 

खबरें और भी हैं…

.अंबाला में फिर फरार हुई नाबालिग लड़की: 2 दिन पहले परिजन मोहाली से ढूंढकर लाए थे घर; अब FIR दर्ज

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *