हिसार के हांसी में मर्डर: 8 से 10 हमलावर थे; मृतक कई केसों में आरोपी, पहलवान पिता की भी हत्या हुई थी

 

 

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में बुधवार तड़के घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विकास था और वह दो बच्चों का पिता था। युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अघोषित बिजली कटौती से फूटा लोगों का गुस्सा: गुस्साए लोगों ने कुलाना-बिलासपुर रोड को देर शाम किया जाम

दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही हत्या की गई। मृतक विकास के पिता जयवीर पहलवान की भी कुछ साल पहले हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी नैना देवी ने बताया कि हमलावरों से पति को बचाने के लिए बच्चों ने भी जोर आजमाइश की, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा थी।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 साल का विकास अपने परिवार के साथ सो रहा था। तड़के 2 बजे के करीब 8 से 10 हमलावर आ गए। वे 8 फीट लंबी फोल्डिंग वाली सीढ़ी से मकान में घुसे थे। दीवारों पर कांच लगा हुआ था, फिर भी वे घुस गए। हमलावरों ने घर के सभी कमरे चैक गए।

एक कमरे का दरवाजा बंद मिला तो कुल्हाड़ी और गंडासियों से तोड़ दिया। आवाज सुनकर विकास और पत्नी-बच्चे जाग गए। हमलावर कमरे में आ गए और उन्होंने पहले विकास की पत्नी और बच्चों को पकड़ लिया। फिर विकास भी हमला किया। विकास अपनी जान बचाने के लिए दौड़ा

हर घर तिरंगा: इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भारतीय ध्वज में बदलने का तरीका यहां बताया गया है

जैसे ही वह बाहर आया तो पीछे से एक हमलावर ने लाठी मारकर उसे गिरा दिया। फिर उसे बीच सड़क पर डडल पार्क के पास काट दिया। विकास के शरीर और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान हैं। पार्षद अजय सैनी मौके पर आकर विकास को अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मी: यूनियनें आई एकसाथ, प्रदेशभर में 4 को दोपहर 10 से 12 बजे तक करेंगे प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *