हिसार के नारनौंद में युवक को सुए से गोदा: 2 साल पहले हुआ था मामूली झगड़ा; हालत गंभीर, 2 हमलावरों पर FIR

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में 2 साल पहले हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए 2 युवकों ने 20 वर्षीय अजय पर हमला कर दिया। इस दौरान अजय की पीठ पर 17 बार बर्फ वाले सुए से वार किया गया। अजय द्वारा शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। उसको हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नारनौंद पुलिस ने 2 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिसार के नारनौंद में युवक को सुए से गोदा: 2 साल पहले हुआ था मामूली झगड़ा; हालत गंभीर, 2 हमलावरों पर FIR

घायल अजय ने पुलिस को बताया कि वह नारनौंद के वार्ड 12 में अपने परिवार के साथ रहता है। वह बाजार से बाइक पर घर लौट रहा था। इस दौरान एक दुकान पर किसी काम से रुक गया। पीछे की तरफ से अचानक मंदीप और विक्की आते हैं। दोनों के हाथ में बर्फ तोड़ने वाले सुए थे।

पीठ पर 16, 1 वार आगे किया

घायल अजय के पिता संजय ने बताया कि अजय पर दोनों हमलावरों ने बर्फ वाले सूए से 17 बार वार किए हैं। अजय की पीठ पर 16 व 1 वार आगे की तरफ से किया है। हमले के दौरान शोर मचाने पर दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पास में ही नाई की दुकान कर रहे आशु ने उसे नारनौंद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कैथल में पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी: जातिसूचक शब्द कहे, बेटे ने पुलिस को दी शिकायत; कुलवंत बाजीगर बोले- मामला सुलझा

2 साल पहले हुआ था मामूली झगड़ा

घायल अजय ने बताया कि करीब दो साल पहले मंदीप के साथ मामूली कहासुनी जरूर हुई थी जिसके बाद हमारी मुलाकात नही हुई। अब बिना वजह के मंदीप व विक्की ने उस पर हमला कर दिया। नारनौंद पुलिस ने घायल अजय के बयान पर मंदीप व विक्की पर धारा 324/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 

खबरें और भी हैं…

.झज्जर में सांसद अरविंद ने कांग्रेस पर कसा तंज: बोले- भ्रष्टाचार की गंगौत्री में गोते लगाने वाले कांग्रेसी लगता है, अब गंगा नहाय हो गए

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *