हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

 

एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर स्कूल में बुधवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। निबंध प्रतियोगिता का विषय स्वाधीनता एवं अमृत महोत्सव रहा। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल की मुख्य अध्यापिका रूचिख् कंसल ने की। रूचि कंसल ने बताया कि यह निबंध प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर तक करवाई जाती है।

टॉप टेक न्यूज – सितंबर 14: इसरो लाया सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, पिक्सल फोन भारत में बन सकते हैं और भी बहुत कुछ

रूचि कंसल ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में सबसे विविध देशों में से एक है। भारत में कई धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, व्यंजन और भाषाएं हैं। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा को भारत में 14 सितंबर, 1949 को एक उच्च दर्जा मिला, जब इसे भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। 14 सितंबर वह दिन भी है जिसे हम भारत में आधिकारिक हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं।

रेवाड़ी में उपजा नामकरण विवाद: कोसली-भाकली के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान; नगर पालिका बनाने की मांग

हिंदी दिवस हमें यह एहसास दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि हिंदी भाषा पूरी दुनिया में सबसे पुरानी और सबसे प्राचीन और प्रभावशाली भाषाओं में से एक है और ऐसे में हमें अपनी मातृभाषा यानी हिंदी भाषा में बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *