हांसी के भाटोल में मजदूर की मौत: स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से नीचे गिरा; ड्राइवर मौके से हुआ फरार

66
Quiz banner
Advertisement

 

हरियाणा के हिसार के हांसी में भाटोल गांव के नजदीक जगदीश नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जगदीश लकड़ी से भरे ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठकर जुलाना से हांसी आ रहा था। वह भाटोल गांव के नजदीक पहुंचा स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछल गया। जगदीश नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन: सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग बोले- जवानों की बहादुरी युवाओं के लिए प्रेरणादायक

हादसे के बाद ड्राइवर अपने ट्रैक्टर को साइड में लगा कर मौके से फरार हो गया। जगदीश को मजदूर ने उठाया। बाद में उसे हांसी के नागरिक हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश दयाल सिंह काॅलोनी में विराट नगर का रहने वाला था। वह मजदूरी का काम करता है। जगदीश की उम्र 36 वर्ष थी। उसके शव का डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
यमुनानगर में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत: औरंगाबाद फ्लाईओवर के नीचे कार ने बाइक को मारी टक्कर; बचा नहीं पाए डॉक्टर

.

Advertisement