हांसी अनाजमंडी में फसलों की खरीद में तेजी: 2876 क्विंटल बाजरा और 1253 क्विंटल की खरीद; आज से उठान शुरू

 

हरियाणा के हांसी की अनाज मंडी में सरकार द्वारा धान और बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई है। मगर फसल में नमी के चलते धान को मंडी में लाकर सुखाया जा रहा है। अनाज मंडी सुपरवाइज़र शैलेंद्र कुमार ने बताया की अभी तक मंडी में 2876 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है। बाजरा हैफेड द्वारा खरीदा गया।

हांसी अनाजमंडी में फसलों की खरीद में तेजी: 2876 क्विंटल बाजरा और 1253 क्विंटल की खरीद; आज से उठान शुरू

बाजरा का उठान शुरू

मंडी में धान की आवक भी धीरे धीरे जोर पकड़ रही है। अभी तक यहां पर 1253 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। फसल में नमी के चलते उठान नहीं हो पाया है। वहीं बाजरा का उठान बुधवार से शुरू हुआ हैं। सुपरवाइज़र शैलेंद्र कुमार ने बताया धान की फ़सल की राशि 48 घण्टे के अंदर किसान के खाते में डाली जा रही है। मेरी फ़सल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाने के बाद ही किसान की फ़सल खरीदी जाएगी। धान व बाजरा की खरीद में कोइ्र दिक्कत न आए, इसके लिए मंडी में 4 सुपरवाइजर और 8 डियोज कर्मचारी लगाए हुए हैं।

हांसी अनाजमंडी में जानकारी देते किसान और आढ़ती।

हांसी अनाजमंडी में जानकारी देते किसान और आढ़ती।

धान-बाजरा की खरीद इस भाव पर

हांसी की अनाज मंडी में बाजरा 1930 से 1950 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और धान 2060 रुपए क्विंटल के भाव से खरीदी जा रही है। वहीं सरकार द्वारा किसानों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। मंडी में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए किसान 18001802117, 18001802060, 01722571553 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों के लिए मंडी में कैंटीन में 10 रुपए थाली के हिसाब से भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। वहीं किसान का कहना है कि धान की फसलों में 2 से 3 फुट पानी खड़ा है, जिस कारण कटाई में दिक्कत आ रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.
पानीपत SP ने ली क्राइम कंट्रोल मीटिंग: त्योहारों में हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश; महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगा ज्यादा जोर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *