हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत खेल परिसरों में खिलाडिय़ों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

देश भक्ति के नारों से गूंज उठा पूरा खेल स्टेडिम, आमनागरिकों ने किया तिरंगे को सैल्यूट

13 से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए खिलाडिय़ों ने लोगों से किया आह्वान

एस• के • मित्तल   
जीन्द,      खेल विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी खेल परिसरों में  तिरंग यात्रा निकाली गई। खिलाडिय़ों ने अपने हाथों में तिरंगा झण्डा उठाकर पूरे खेल स्टेडियम  में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संतोष धीमान ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान खिलाडिय़ों ने हर घर तिरंगा है
हमारी शान, हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान, मेरे देश में सबको मिलती पहचान, मिलकर गाएं हम सब तिरंगे की तान, हर घर तिरंगा है हमारी शान… के नारे लगाए। देश भक्ति के इन नारों से पूरा खेल स्टेडियम गूंज उठा। खेल स्टेडियम के जिस भी हिस्से से यह तिरंगा यात्रा निकली वही आम नागरिकों ने भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगे झंडे को सैल्यूट किया। खिलाडिय़ों ने लोगों का आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने के लिए इसमें मिलकर हिस्सा लें और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराकर दूसरे लोगों को भी देशभक्ति का संदेश दें।
आम नागरिकों ने भी कहा कि हम सभी इस अभियान से जुडक़र अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे और पूरे विश्व को देश की एकता का संदेश देने का कार्य करेंगे। यह यात्रा राजीव गांधी खेल स्टेडियम भम्भेवा, अलेवा, हमीरगढ़, खरकभूरा व ईगराह गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में निकाली गई और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अपने घरों पर तिरंगा लहराहने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर खेल स्टेडियम के कोच व खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *