हरियाणा में किसानों का अल्टीमेटम: आज शाम तक धान की खरीद शुरू करने की मांग; कल GT रोड करेंगे जाम

 

किसानों के बीच पहुंचे BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी।

हरियाणा में आढ़ती अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। उधर, किसान फिर एक बार सड़कों पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने आज गुरुवार शाम तक धान की सरकारी खरीद शुरू न करने पर कल शुक्रवार को GT रोड जाम करने का ऐलान किया है।

हरियाणा में किसानों का अल्टीमेटम: आज शाम तक धान की खरीद शुरू करने की मांग; कल GT रोड करेंगे जाम

BKU चढूनी ग्रुप से जुड़े अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के किसान शुक्रवार को सुबह 10 बजे शाहाबाद बराड़ा रोड पर एकत्रित होंगे। इतना ही नहीं, BKU चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सभी किसानों को ट्रेक्टर के साथ शाहाबाद पहुंचने का आह्वान किया है।

बता दें कि आढ़ती ई-नेम प्रणाली का विरोध करने के साथ-साथ अन्य कई मांगों को लेकर 19 सितंबर से हड़ताल कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर आढ़तियों ने आज से करनाल में अमरण अनशन शुरू कर दिया है।

यमुनानगर में मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन: खराब फसलों और लंपी बीमारी से मरे पशुओं पर मांगा मुआवजा; डीसी को ज्ञापन

उधर, अनाज मंडियों में धान खरीद का कार्य प्रभावित होने के कारण किसानों और मजदूरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में अब किसानों ने भी सरकार को धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर अल्टीमेटम दे दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.AAP हरियाणा में भी मुद्दा शिक्षा को बनाएगी: 105 स्कूल बंद किए जाने के खिलाफ पार्टी; 12 पक्के धरने लगाए, 15 जिलों में विरोध प्रदर्शन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!